Entertainment

जन्मदिन के मौके पर भारती का बड़ा खुलासा, साझा की वर्क स्ट्रगल से जुडी कुछ ख़ास बातें …

आज के समय में भारती सिंह(Bharti Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें टीवी जगत में कॉमेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है। आज ही के दिन भारती सिंह का जन्म हुआ था। आज भारती पूरे 42 साल की हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने इस इंडस्ट्री मे 14 साल काम करते हुए हो गया है। तो आइए जानते हैं भारती के बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

ये भी पढ़े :- आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद उत्तराखंड पुलिस ने रोचक ट्वीट, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही पोस्ट

दरअसल, भारती का जन्म 3 जुलाई साल 1980 में अमृतसर में हुआ था। उन्होंने स्ट्रेंडिंग कॉमेडियन की शुरुआत साल 2008 में ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ (में पार्टीसिपेट कर किया था। इसमें शो में उन्होंने सेकेंड रनर अप का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक कॉमेडिन शो किया। और उनकी डिमांड दिन ब दिन बढ़ती ही गई। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए भारती को बहुत संघर्ष करना पड़ा।

भारती सिंह ने ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ के बाद कई बड़े शो किए, जिसमें ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’, ‘कॉमेडी क्लासेस’ जैसे कई शो शामिल है। वहीं ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ के दौरान उनके साथ रह रही मां को अल्सर हो गया था। जिसके कारण उन्हें अपनी मां को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था। लेकिन उस दौरान भारती को एपिसोड के लिए शूट करना पड़ा था। उस समय इस शो का सेमीफाइनल राउंड चल रहा था ।

इस दौरान उन्हें दर्शकों को हंसाना पड़ा था। भारती एक इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि, में शो के दौरान मां के बारे में ही सोच रही थी। वो लोगों को कैसे हंसायेगी ये चुनौती उनके सामने खड़ी थी। इसके बाद भी उन्हें शूटिंग करनी पड़ी थी। इस दौरान उन्हें पता चला की अपनी पर्सनल लाइफ की बातों को कभी भी आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में नहीं लाना चाहिए। इसे किनारे रखना चाहिए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: