TrendingUttar Pradesh

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों के खाते में तीन दिन में होगी रकम

1 मई को मुख्यमंत्री पेंशन पोर्टल की शुरूआत करेंगे। बता दें कि पहले कर्मचारियों को

 लखनऊ:  प्रदेश में  सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनहित में ताबड़तोड़ फैसले कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है| उन्होंने कहा कि अब रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों के खाते में उनकी रकम 3 दिन के अंदर उनके खाते में पहुंच जाएगी। जिसके लिए लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस यानी 1 मई को मुख्यमंत्री पेंशन पोर्टल की शुरूआत करेंगे। बता दें कि पहले कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद महीनों सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर उनकी रकम उनके खातों में आती थी | तो वहीं कई बार  जुगाड़ भी लगाने पड़ते थे तब जाकर खातों में रकम आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसला लिया उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रदेश में लगाम लगेगी और कर्मचारियों को तत्काल पैसा भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला बड़ा कदम माना जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की थी। और साथ ही राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शासकीय सेवक नियमावली 2016 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: