अयोध्या की होने वाली रामलीला में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां निभाएंगी भूमिका
लखनऊ। दुनिया भर में अयोध्या की रामलीला का डंका बजेगा। रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदु, राहुल, असरानी, रजा मुराद, शक्ति कपूर, शहबाज, कैप्टन राज, राकेश बेदी और अन्य कलाकार इसके मंच पर रहेंगे। अमिता नांगिया कैकयी,शीबा खान मंदोदरी व दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना शबरी व कौशल्या का किरदार निभाएंगे।
शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अयोध्या रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) कहा कि विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला बनी है। श्री राम के भक्तों ने इसे बड़ा बनाया है।
शाम सात से रात 10 बजे तक श्रीलक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे और छह अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला चलेगी। मुंबई के जाने-माने डिजाइनर विष्णु पाटिल अयोध्या की रामलीला की सारी ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं।
इस अवसर पर अयोध्या की रामलीला स्मारिका का विमोचन कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल 16 करोड़ से भी ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा गया था। उम्मीद है कि अयोध्या की रामलीला इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
सेटेलाइट चैनल के माध्यम से दुनिया भर के कई देशों अमेरिका, स्विट्जरलैंड, नेपाल, चीन, जापान, बांग्लादेश, फ्रांस, इंग्लैंड में अयोध्या की रामलीला दिखाई जाएगी।
लखनऊ या इसी प्रदेश से मेरे थियेटर के शो शुरू होते हैं यह श्रीराम की रोल करने वाले अभिनेता राहुल ने कहा। मैं शिव व श्रीराम दोनों के चरित्र का रोल कर चुका हूं। मेरा यह सौभाग्य है कि यह भूमिका निभाने का अवसर मुझे अयोध्या के मंच पर मिल रहा है।
राकेश बेदी ने इस मौके पर कहा कि पिछले साल मैने विभिन्न भूमिका निभाई थी और मैं विभिन्न भूमिकाओं में इस साल भी नजर आऊंगा, जैसे दशरथ, केवट व राजा जनक की भूमिका में।
कैप्टन राज माथुर ने कहा कि आपको भरत की भूमिका में मैं इस बार नजर आऊंगा। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन परशुराम भूमिका में दिखेंगे। सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अयोध्या की रामलीला में कई भूमिका में दिखेंगे।
हनुमान की भूमिका में बिंदु दारा सिंह नजर आएंगे। कुंभकरण के किरदार में रजा मुराद नजर आएंगे। अहिरावण के किरदार में शक्ति कपूर नजर आएंगे। श्री राम के किरदार में राहुल बुचर नजर आएंगे।
शबरी और कौशल्या की भूमिका में प्रीत विहार दिल्ली पार्षद बबिता खन्ना नजर आएंगी। मंदोदरी के किरदार में शीबा खान नजर आएंगी। कैकयी अमिता नांगिया बनेंगी। बाली के किरदार में राकेश बेदी नजर आएंगे। विभीषण के किरदार में अवतार गिल नजर आएंगे।