TrendingUttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर पीएमओ का बड़ा ऐलान, इस साल पीएम मोदी भी उत्साह में करेंगे शिरकत

अयोध्या : रामनगरी में आयोजित दीपोत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीएमओ से प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर कार्यक्रम को हरी झंडी मिल चुकी है। प्रधानमंत्री के आने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचने पर राम लला और हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे।

ये भी पढ़े :- Liquor Policy Scam: सीबीआई दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे संजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरयू आरती भी करेंगे। जहां से वे सीधे राम की पैड़ी दीपोत्सव में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री करीब 4 से 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा। इससे पहले 5 अगस्त 20200 को वे राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल हुए थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए इस बार 15 लाख दीये जलाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने 17 लाख दीयों की व्यवस्था की है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े :- भदोही : पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र लगा बड़ा झटका, आर्म्स एक्ट में हुई तीन साल की जेल

दीप जलाने की जिम्मेदारी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से राम की पैड़ी पर दिए जलाएंगे। 38 घाटों पर 18 हजार वॉलिंटियर दीपों को जलाएंगे। साल 2021 में 9 लाख 48 हजार दीये जलाए गए थे। अयोध्या में दीपोत्सव में साउथ कोरिया, त्रिनिडाड समेत देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा त्रिनिडाड, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, भूटान, अमेरिका और वियतनाम देशों के रामलीला का मंचन किया जाएगा। दीपोत्सव के भव्य बनाने के यह लेजर शो लगाया जाएगा प्रोग्राम इसके अलावा झांकियां भी प्रस्तुत होंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: