![](/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221001_220229.jpg)
TrendingUttar Pradesh
उन्नाव में बड़ा हादसा: टैक्ट्रर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 22 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कानुपर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्राली तालाब में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। है। हादसा कानपुर आउटर के साढ़ थाना क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार कानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के दौरान उसमें बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे सभी देखते ही देखते तालाब में गिर गए। कुछ लोग किसी तरह से बाहर आए सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को बाहर निकलवाया। तालाब से अब तक 22 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई अभी भी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्र्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी हैं। सभी फतेहपुर में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलट गई।