TrendingUttar Pradesh

बड़ा हादसा: हस्तिनापुर गंगा में समा गई नाव, दर्जनों लोग डूबे

कई लोग अभी भी लापता है। गंगा में नाव डूबने की खबर से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ(meerut)  के हस्तिनापुर(hastinapur)  में बड़ा सुबह नाव हादसा हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर आज नाव डूबने से करीब दो दर्जन लोग गंगा में समा गए। नौकरी गंगा (ganga) में डूबते ही हाहाकार मच गया वहीं आनन-फानन में कुछ लोगों को बचा लिया गया है लेकिन कई लोग अभी भी लापता है। गंगा में नाव डूबने की खबर से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

CM योगी का गोरखपुर दौरा आज, तीन अरब की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

जानकारी के मुताबिक हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर पुल की एप्रोच रोड टूटने से गंगा में अवैध नाव संचालन किया जा रहा था। सुबह करीब दो दर्जन लोग और एक दर्जन मोटरसाइकिल से भरी नाव बीच गंगा की धारा में पहुंची तो नाव का बैलेंस बिगड़ गया और नाव गंगा की धारा में समा गई।gang

स्थानीय लोगों की मदद से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन कई लोग गंगा में डूब गए हैं वहीं मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य जारी है। वही गोताखोरों इंडिया रेप की टीम की मदद से गंगा में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: