
यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं भूपेंद्र चौधरी, बुलाए गए दिल्ली
नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले 5 महीनों से कशमकश में है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा
- बीजेपी शीर्ष नेतृत्व किसी के नाम पर भी मुहर लगाकर चौक आ सकता है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले 5 महीनों से कशमकश में है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी कशमकश में है क्योंकि आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव है। पार्टी जातिगत समीकरण साधने के लिए किसी को भी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है लेकिन पिछले सप्ताह केशव प्रसाद मौर्य ट्वीट किए जाने के बाद मचे बवाल से नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में उनका नाम सबसे आगे माना जा रहा है। लेकिन साथी यह भी बात है कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व किसी के नाम पर भी मुहर लगाकर चौक आ सकता है। वही इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश की कमान सौंप सकती है।
जानकारी के मुताबिक मंत्री भूपेंद्र चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शीश नेतृत्व मिलने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं| पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को दिल्ली बुलाया गया है| आजमगढ़-मऊ दौरा छोड़कर वो दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं| बता दें की चौधरी को जाट बिरादरी से जुड़े संगठन का एक बड़ा अनुभव रहा है| बीते विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जाटों की नाराजगी दूर करने के लिए एक अहम भूमिका निभाई थी |