Sports

पैरालंपिक में भाविनाबेन का कमाल , भारत का एक मैडल किया पक्का

टोक्यो पैरालंपिक : भाविनाबेन पटेल शुक्रवार को टोक्यो खेलों में महिला एकल वर्ग 4 में पैरालंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई है।  इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए एक मैडल भी पक्का कर लिया है।

भाविनाबेन ने सर्बिया की बोरिसलावा पेरीक रैंकोविक को सीधे तीन गेमों में 11-5, 11-6, 11-7 से हराया। आपको बता दे बोरिसलावा पेरीक दुनिया की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी है। टोक्यो पैरालिंपिक में कोई कांस्य पदक प्लेऑफ नहीं है इस कारण भारत का एक मैडल पक्का हो गया है।

उनका अगला मैच शनिवार को सुबह 6:10 बजे चीन की झांग मियाओ से होगा। उम्मीद है कि भाविनाबेन ये मैच भी जीत कर फाइनल में प्रवेश करेंगीं।

इससे पहले, उन्होंने ब्राजील की जॉयस डी ओलिवेरा पर एकतरफा मैच में आसान जीत हासिल की। उन्होंने सिर्फ 23 मिनट में अपना ये मैच जीत लिया था।

उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल है। साथ ही देश का एक मैडल पक्का होने पर हर तरफ ख़ुशी की लहर है। माना जा रहा है कि ये पैरालंपिक भारत का सबसे अच्छा पैरालंपिक होने  वाला है।  देश को कम से कम 15 मेडलों की आस है।

ये भी पढ़े :- भाविनाबेन पैरालंपिक टीटी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय बनी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: