![](/wp-content/uploads/2021/10/27_10_2018-op-rally-one_18577858_134354548-650x470.jpg)
लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व मऊ में कल भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की रैली उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ लाएगी। या तो अब कल का समय ही बताएगा लेकिन माना यह जा रहा है कि मऊ में कल आयोजित होने वाली जनसभा में शुभा सपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। साथी गठबंधन ऐलान के साथ और अन्य बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। हालांकि इस रैली में सपा के साथ गठबंधन होने के बाद इस मंच पर अखिलेश यादव के साजा होने को लेकर भी संशय बरकरार है। लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिलेश यादव के शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं।
प्रदेश के पूर्वांचल में राजभर का अहम रोल
पूर्वांचल में राजभर समुदाय का एक बड़ा वोट बैंक है। पूर्वांचल के गाजीपुर बलिया मऊ आजमगढ़ चंदौली भदोही वाराणसी मिर्जापुर में राजभर समुदाय 12 लाख से अधिक मतदाता है। और अपनी जात में राजभर की पकड़ मजबूत है साथी व पूर्वांचल की इन सीटों पर राजनीति बदलने के समीकरण की क्षमता रखते हैं साथी इन सीटों पर मुस्लिम मतदाता भी बहुत। बता दें कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में ओवैसी के आने के बाद सपा और बसपा के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लग सकती हैं जिसको लेकर अखिलेश यादव परेशान हैं।
ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई में बना है भागीदारी संकट मोर्चा
आपको बता दें ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया जा चुका है। और अभी तक इस मोर्चे में 7 दल शामिल हो चुके हैं इन दलों में जन अधिकार पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल ,राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, जनता क्रांति पार्टी, भारत माता पार्टी शामिल है।