India Rise Special

जम्मू कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, नए अंदाज में नजर आए राहुल गांधी, जानिए क्या है वजह ?

जम्मू कश्मीर :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम जम्मू कश्मीर पहुंची थी। जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के आज दूसरे दिन कठुआ में बारिश के बीच यात्रा हो रही है।

हालांकि, यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ नया हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन लिया है। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। वहीं यात्रा के बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर पहुंची यात्रा का नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़े :- केरल सरकार का सराहनीय फैसला, लड़कियों को पीरियड और मैटरनिटी लीव देने का ऐलान…

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, मेरे लिए आप किसी भी धर्म जात के हो, बच्चे या बुजुर्ग हो आप इस देश के हैं। ‘ मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत है। अगले नौ दस दिन आपके दिल का दर्द जो दुख है, उसे बांटने आया हूं।’ हिंदुस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम जम्मू कश्मीर पहुंची थी। जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के आज दूसरे दिन कठुआ में बारिश के बीच यात्रा हो रही है।

हालांकि, यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ नया हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन लिया है। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। वहीं यात्रा के बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर पहुंची यात्रा का नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, मेरे लिए आप किसी भी धर्म जात के हो, बच्चे या बुजुर्ग हो आप इस देश के हैं। ‘ मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत है। अगले नौ दस दिन आपके दिल का दर्द जो दुख है, उसे बांटने आया हूं।’ हिंदुस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: