India Rise Special

भगवंत मान सरकार ने पंजाब में  किए  बड़े प्रशासनिक बदलाव 

पंजाब में भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 81 IAS और PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। भगवंत मान की सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार के सत्ता में आने के बाद लंबे समय तक राज्य में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना बनी हुई थी। इस बीच पहले भी कुछ बदलाव किए गए थे, लेकिन बुधवार को राज्य सरकार ने नौकरशाही में व्यापक बदलाव किए. राज्य सरकार ने 81 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह पद छोड़ने के बाद क्या करेंगे।

Also read – अर्पिता खान की ईद पार्टी में ब्रेकअप के बाद एक साथ दिखे कियारा और सिद्धार्थ, तस्वीरें वायरल

तबादलों की सूची में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। राज्य सरकार  (Bhagwant Mann) ने 1992 बैच के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस सर्वजीत सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ-साथ बागवानी, मृदा एवं जल संरक्षण विभाग को सौंपा है।

जिन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है उनमें जालंधर के उपायुक्त घनश्याम थोरी शामिल हैं। IAS संदीप ऋषि को जालंधर विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। डीसी थोरी पहले से ही जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन के सीईओ हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: