IndiaIndia - World

नहीं रहे बंगाल के मंत्री साधन पांडे , ममता बनर्जी ने किया शोक व्यक्त

बंगाल सरकार से एक बुरी खबर आ रही है। पश्चिम बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामले, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे का आज सुबह ही मुंबई में निधन हो गया है। स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे 71 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं।

 

 

सीएम ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

 

स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे के निधन से बंगाल की सरकार में शोक का लहर दौड़ रहा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ममता ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

 

फेफड़ों में गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे साधन पांडे

 

बता दें कि पिछले साल जुलाई में मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी समय भी उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में थोड़ी स्थिति सुधरने पर मुंबई शिफ्ट किया गया था लेकिन आज उनका निधन हो गया।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: