
कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ में जमकर हिमपात, श्रद्धालुओं ने लिए जमकर मजे
केदारनाथ। उत्तराखंड में स्थिति चारो धामों में इन दिनों हिमपात जारी है। इस वजह चार धाम के सभी मन्दिर और भी ख़बसूरत नजर आ रहे है। हिमपात के बावजूद 14, 136 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे है। केदारनाथ में रविवार को बंद हुई बर्फबारी एक बार फिर बुधवार को बर्फबारी शुरू हो गई। आपको बता दे कि केदारनाथ के कपाट बंद होने से पहले यह दूसरी बार बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की बजह से ठंड मे भी काफी बढ़त देखी जा रही है। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का हौसला और उत्साह देखते ही बनता है।
बर्फबारी के बाद ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम में शाम को चार बजे तक 6775 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे है। वही बद्रीनाथ धाम में 5835, गंगोत्री धाम में 830 और यमुनोत्री धाम में 696 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओ ने लाइन लगाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किये।
बर्फबारी के बाद पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड
यह दूसरी बार है जब केदारनाथ धाम में इस वर्ष बर्फबारी हुई है। वही इस माह तीन बार बर्फबारी हो चुकी है। हिमपात ले बाद अचानक से पारा लुढ़क गया और ठंड बढ़ गयी है। हिमपात की वजह से धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। केदारनाथ के कपाट बंद होने में नौ दिन का ही समय शेष बचा हुआ है।