Lifestyle

Beauty Tips: खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती भी निखारता है पुदीना

Beauty Tips: कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों को निखारने में फायदेमंद होती हैं जैसे, पुदीना यह न सिर्फ हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सुंदरता को निखारने का काम भी करता है।

आइए, जानते हैं पुदीने के ब्यूटी (Beauty Tips) सीक्रेट्स-

पुदीने में पाए जाते हैं गुणकारी तत्व

पुदीने में विटामिन ए के अलावा इसमें मैंगनीज, आयरन की भी फाइबर काफी मात्रा पाया जाता है।

मुख्य रूप से पुदीने को विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव, एंटीऑक्सीडेंट तनाव से हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं। साथ ही इन्हें स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

रंग निखारता है पुदीना

स्किन के लिए पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बहुत फायदेमंद है। सप्ताह में दो बार इसका फेस मास्क लगाने से धीरे-धीरे आपकी रंगत निखरने लगती है। वहीं, अगर आपको टैनिंग की समस्या है, तो आप दही में या गेहूं के आटे में पुदीने के रस को मिलाकर लगा सकते हैं।

पिम्पल को रखता है दूर

आपको अगर पिम्पल की प्रोब्लेम्स है, तो आपको रेगुलर पुदीने का इस्तेमाल करना चाहिए। आप नारियल तेल में पुदीने के रस को डालकर पिम्पल पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में न सिर्फ पिम्पल दूर होने लग जाएंगे बल्कि उनके दाग-धब्बे और निशान भी हल्के होने लग जाएंगे।

कीड़े के काटने पर

आपको अगर मच्छर के काटने या जलने पर जलन हो रही है, तो वहां आप पुदीने को पीसकर लगा सकते हैं। ऐसा होने से आपको तुंरत ही जलन होनी बंद हो जाएगी और आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: