PoliticsTrending

बाराबंकी: सपा के पूर्व विधायक की मौत, पार्टी से टिकट ना मिलने पर बिगड़ी थी तबीयत

समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री छह बार के विधायक रहे सपा नेता राजीव कुमार सिंह का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री छह बार के विधायक रहे सपा नेता राजीव कुमार सिंह का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से उनके बेटे को टिकट ना मिलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई दो दिन पहले हार्ड अटैक आने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान उनका निधन हो गया और सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवारीजनों के मुताबिक राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश का समाजवादी पार्टी से टिकट कर दिया गया था। टिकट कटने से राजा राजीव कुमार को अटैक आया। तभी परिवार के सदस्यों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि राजीव कुमार सिंह बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा सीट से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। दरियाबाद विधानसभा वीआईपी सीट राजघराने से जुड़े हुए स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का वर्चस्व रहा है। और वह 26 साल तक विधायक करें। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में आई मोदी लहर मेवा हार गए और उन्हें व सीट गंवानी पड़ी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: