![](/wp-content/uploads/2021/12/07_01_2020-strike_19913955-650x470.jpg)
India Rise Special
लगातार दूसरे दिन भी जारी रही बैंक हड़ताल, 500 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हुआ प्रभावित
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले भर के बैको में दूसरे दिन भी बैंक कर्मियों ने हड़ताल जारी रखी है। हड़ताल की वजह से 11 बैकों की 133 शाखाओं में दूसरे दिन भी कामकाज बंद रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की बैकों में हड़ताल की वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हड़ताल के दो दिनों में जिला भर में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।