Entertainment

बहू शिबानी ने ससुर जावेद अख्तर के साथ किया जमकर डांस, फैन्स ने कही ये बात

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘तूफान’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी बड़ी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले फरहान खान अब शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस ही क्या सेलेब्स भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

 

 

शिबानी ने ससुर के साथ किया डांस 

 

तूफान एक्टर की हाल ही में शादी हुई है जिसे लेकर वे खास सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं हाल ही में फरहान ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें से एक शिबानी और पिता जावेद अख्तर की है। इस तस्वीर में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस तस्वीर की जमकर सराहना कर रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मॉडर्न सोच तो दूसरे ने लिखा क्या बात है।

 

 

आईपीएल का एक सीजन होस्ट कर चुकी हैं शिबानी 

 

आपको बता दें कि शिबाना दांडेकर पॉपुलर मॉडल हैं और सिंगर भी हैं। वे जानी मानी वीजे अनुषा दांडेकर की बहन हैं। शिबानी के बारे में और बताएं तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका का एक टीवी शो होस्ट करके की थी। इतना ही नहीं शिबानी आईपीएल के एक सीजन को भी होस्ट कर चुकी हैं।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: