![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220327_172106.jpg)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी ने साझा किया डांस वीडियो, फैंस ने कहा – अब जेठा जी का क्या होगा ?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा पॉपलुर शो है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक देखना पसंद करते हैं। इस शो का हर एक करेक्टर काफी दिलचस्प है खास तौर पर बबीता जी का लोगों को काफी इंतजार रहता है फिल्हाल तो बता दें कि बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं और वे सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस की निगाहें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
हाल ही में बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, इस वीडियो में वे वन पीस पहनी नजर आ रही हैं। मुनमुन इस वीडियो में बादशाह के गाने तबाही पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके इस खूबसूरत अंदाज के साथ ही उनका डांस भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है बबीता जी आपने तो दिल ही छू लिया तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा-हमारी ही नजरें आप पर से नहीं हट रही हैं तो अब जेठा जी का क्या होगा। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।