
अरबी गाने पर थिरकीं बबीता जी, फैंस कही ये बात
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्त को आखिर कौन नहीं जानता होगा। मुनमुन वैस तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। मुनमुन दत्ता ने अभी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अरबी गाने पर ठूमके लगाते हुए नजर आ रही है।
बता दें कि मुनमुन दत्ता इस वीडियो में अरबी गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके डांस स्टेप तो कमाल है हीं उस पर उनके एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं। यही कारण है कि कुछ ही समय में ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है।
गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता पिछले 13 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ रही हैं। इस शो से उन्हें अगल पहचान मिली है। बबीता जी का ये किरदार आज भी लोगों को खूब पसंद आता है।
फिलहाल आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। बहुत तेजी से मुनमुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैन्स को मुनमुन का यह डांस काफी पसंद आ रहा है।