India Rise Special

हिमाचल के अकाल अकादमी के संस्थापक बाबा इकबाल पद्म विभूषण से सम्मानित, जानिए क्या है उपलब्धियां

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को समाज सेवा के लिए पदम् श्री से सम्मानित किया गया। इकबाल सिंह ने प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से रिटायर्ड हुए है। बाबा का जन्म मई 1926 को हुआ। साल 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा सा गुरद्वारा बनाया, जो आज भव्य रूप ले चुका है। उन्होंने इस दुर्गम क्षेत्र में ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बडू साहिब में अकाल अकादमी स्कूल खोला। आज ट्रस्ट की 129 अकादमियां और दो विश्वविद्यालय हैं।

 

 

जिसमें सबसे पहला इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब है। बडू साहिब में एक अस्पताल है, जबकि दो नशामुक्ति केंद्र भी हैं। ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्तरीय शिक्षा प्रदान करना, महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करना व समाज में नशे के बढ़ते चलन को दूर करने के लिए नशा निवारण कार्यक्रम चलना रहा है। ट्रस्ट बडू साहिब में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों के बड़े ऑपरेशन प्रतिवर्ष करवाए जाते हैं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: