TrendingUttar Pradesh

अयोध्या : गोमय दीप वाहनों को मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या दीपोत्सव के दौरान 7 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे।

लखनऊ : अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमुख दीपों को अयोध्या ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि इस बार अयोध्या दीपोत्सव के दौरान 7 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी राधा मोहन सिंह मौजूद रहे। नगर में दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव सिंचाई व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने राम की पैड़ी सरयू घाट राम कथा पार्क में दीपोत्सव को लेकर चल रहे कामों का निरीक्षण किया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपोत्सव की तैयारियों के लिए चल रहे सारे काम हर हाल में कद 30 अक्टूबर तक पूरे कर लिए जाएं।

आपको बता दें कि इस मौके पर उन्होंने राम कथा पार्क में अतिथियों के लिए बन रहे मंच को देखा और पूरी व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही राम की पैड़ी पर चल रहे कार्यों को देखा। का की पेडी की सुंदरता व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। बता दें कि छोटी दीपावली अर्थात 3 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत अनंत सही उत्तर पर मां सरयू की आरती करेंगे इसको लेकर की जा रही सभी तैयारियों को भी नोडल अधिकारी ने देखा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: