TrendingUttar Pradesh

Ayodhya :  सीएम योगी रामायण मेले का किया शुभारंभ, कहा – अयोध्या के विकास में धन की कमी नहीं होने देंगे

अयोध्या :  सीएम योगी ने रविवार को सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में 41वें रामायण मेले का उद्घाटन किया है। उद्घाटन के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी मौजूद रहे। इस मेले की शुरुआत 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके समापन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। रामायण मेला में राम विवाह उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इस बार रामायण मेला बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

मेले के आयोजन समारोह को संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, ”अयोध्या सप्तपुरी में से एक पुरी है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाना है। अयोध्या में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की तीस हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। यहां आध्यात्मिक नगरी बनने के साथ ही भौतिक साधनों का भी उपलब्धता होगी।”

ये भी पढ़े :- शीतकालीन सत्र में अहम विधेयक पेश करेगी सरकार, NPR अपडेशन की इजाजत के लिए लाई बिल

इसके आगे उन्होंने कहा कि, ”अयोध्या में विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दीपोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन उनकी अयोध्या के प्रति अपार श्रद्धा और निष्ठा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली आती ही नहीं थी और अब बिजली जाती नहीं है। आज पूरी अयोध्या एलईडी लाइट से जगमगा रही है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ”अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण में जो व्यापारी विस्थापित हो रहे हैं हम उनका पुनर्वास भी करेंगे। अयोध्या से जुड़ने वाले सभी मार्गों को फोरलेन व सिक्स लेन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन भी किए।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: