Uttar Pradesh

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के लिए श्रद्धांजलि सभा के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन सदैव ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है।

लखनऊ : अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के लिए श्रद्धांजलि सभा के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन सदैव ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है और अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई के सपनों को साकार करने के लिए सदैव तत्पर है।

हम सभी धर्मों को साथ साथ लेकर चल रहे हैं।देश के अंदर जातिवाद समाप्त कर आपसी समरसता के साथ एक नेक भारत के लिए सभी को साथ चल कर देश को शक्तिशाली बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना आत्मनिर्भर भारत बनाने का है जिसको हम सभी को अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन द्वारा,अपने कार्यकर्ताओं को चीन की सामग्री का पूरी तरह से बहिष्कार एवं देश की निर्मित सामग्री का उपयोग करना जन जन तक प्रचार किया जा रहा है वोट की राजनीति करने वाली कुछ पार्टियां हैं जो समाज में मतभेद ला रही है लेकिन हमें सजग रहना है।

पूर्व प्रधानमंत्री जी सदैव देश को उच्चतम बुलंदी पर ले जाना चाहते थे,प्रधानमंत्री मोदी जी का सबका साथ सबका विकास का नारा विश्वास के साथ सभी धर्मों जातियों का बिना भेदभाव के साथ फलीभूत हो रहा है। आज देश के युवाओं की जरूरत है।

देश को शक्तिशाली और महान बनाने में प्रधानमंत्री जन कल्याण परियोजनाओं को जनता के अंतिम व्यक्ति तक प्रचार करना पात्र व्यक्ति को सरकारी लाभ दिलाना। मुझे देश को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है। इसमें सभी भाई बहनों का सहयोग जरूरी है। देश हो या संगठन मजबूत युवाओं सभी जनों द्वारा ही अच्छा बनाया जा सकता है।

अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन भारत को मजबूत शक्तिशाली और विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है। देश के गांव की निर्मित सामग्री का ग्लोबल मार्केट बनाते हुए, विश्व में निर्यात करने का संकल्प मोदी जी का सदैव रहा है जिससे मेरे देश निर्यातक बने और विदेशी मुद्रा का भंडार भी बड़ जायेगा। सभी को अपने निजी मतभेदों को दूर करते हुए देश के हर नागरिक को भारतीय बनना होगा।

यही सभी का जाति धर्म होना चाहिए। कार्यक्रम नव मनोनीत युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज राय, जिला अध्यक्ष मेरठ मुन्ना कमलपुरिया, नवीशेर खान, रितेश मिश्रा,काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बाल शिव की प्रतिमा मनकामेश्वर मंदिर में की गई भेंट

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: