
अर्थव को मिलेगा अब नया जीवन, मुख्यमंत्री योगी ने की 8 लाख की मदद
अथर्व पांडे राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब के रहने वाले हैं और पिछले दो वर्ष से राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में डायलिसिस करा रहे हैं। अब अथर्व के घर वाले किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए परेशान थे।
लखनऊ : पिछले दो वर्ष से किडनी के इलाज के लिए परेशान राजधानी लखनऊ के अर्थव पांडे को सीएम योगी आदित्यनाथ से बड़ी राहत मिली है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अथर्व के वीडियो पोस्ट होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। अर्थव के घर वालों ने खुशी जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया है।
अथर्व पांडे राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब के रहने वाले हैं और पिछले दो वर्ष से राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में डायलिसिस करा रहे हैं। अब अर्थव के घर वाले किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए परेशान थे। घर वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आर्थिक मदद मांगी थी।
सोशल मीडिया पर अर्थव के परिजनों की अपील सुनकर मुख्यमंत्री योगी ने उनके इलाज के लिए तत्काल 8 लाख रुपये की मदद की है। किडनी ट्रांसप्लांट होने से अथर्व पांडे को नया जीवन मिलने की आस जगी है।
आपको बता दें, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब प्रदेश के मुखिया नहीं थे तब भी जनता दरबार लगाते थे और आमजन की समस्याएं सुनकर प्रशासन से उसका समाधान करवाते थे। तब वह गोरखपुर के सांसद हुआ करते थे। सीएम बनने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी का जनता दरबार चालू रहा। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए भी उनसे लोग मदद की गुहार लगाते हैं।
एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मदद की अपील पर मदद दी है। अब उनकी मदद से अर्थव को नए जीवन मिलने की आस जग गई है।
यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- कोविड संक्रमण बढ़ने के अगर मिले संकेत तो बंद होंगे स्कूल