![कल्याण सिंह](/wp-content/uploads/2021/08/Kalyan-Singh-Biography.jpg)
UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अरष्टि संस्कार, CM योगी सहित कई दिग्गज नेता पहुचेंगे
UP: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का त्रयोदशी (अरष्टि) संस्कार के विशेष आयोजन किया गया हैं। अलीगढ़ में अतरौली के केएमबी इंटर कालेज में बुधवार को होने वाले अरष्टि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जायेगी। देश के कई दिग्गज नेता इसमें कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग एक लाख लोग श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो सकते है। 40 हजार से ज्यादा लोगों का खाना तैयार करने के लिए सात सौ कारीगर लगाए गए हैं। तैयारियों में प्रशासन भी जुटा है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, (UP) उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सुरेश खन्ना और सूर्यप्रताप शाही सहित केंद्र और राज्य के कई मंत्री कार्यक्रम में आयेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री आएंगे। हेलीकाप्टर से सीएम और राज्यपाल आएंगे।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को अन्य प्रशासनिक अफसरों के साथ निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं बनाने में देर रात तक कर्मचारी और अधिकारी जुटे रहे। पांच जोन और 12 सेक्टरों में कार्यक्रम स्थल को बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 40 से ज्यादा मजिस्ट्रेटों के सिवा तीन हजार मंडल के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहनों को बुधवार की सुबह से ही अतरौली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। अतरौली के कार्यक्रम स्थल तक अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से प्रशासन ने तैयारियां की हैं।
सीएम योगी लखनऊ से 12 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकाप्टर दोपहर 1:25 बजे तक महर्षि दयानंद इंटर कालेज में उतरेगा। श्रद्धांजलि सभा में डेढ़ से ढाई बजे तक रुकेंगे। 12:44 बजे पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का हेलीकाप्टर अतरौली में स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। कार्यक्रम में वे लगभग एक घंटे तक रुकेंगे। सुबह 8:30 बजे दिल्ली से उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अतरौली के लिए रवाना होंगी।
UP: आज से खोले गए स्कूल, कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक दिया गया प्रवेश