अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा की रोमांटिक तस्वीर, फैन्स ने कहा :- ”कहा क्या बात है सो स्वीट”
बी टाउन के सबसे हॉट कपल की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया(social media) पर छाए रहते हैं। अर्जुन मलाइका पर अपना प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। वहीं अब मलाइका भी अर्जुन पर प्यार लुटाने का एक भी मौका गवाना नहीं चाहती हैं। दोनों कपल अर्जुन का बर्थडे मनाने के लिए पेरिस गए हैं। जहां से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अर्जुन कपूर और अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टा पर साझा की है जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस तस्वीरों में कभी मलाइका अर्जुन के कंधों पर सिर रखी दिखाई दे रही हैं तो कभी वे सिंगल पोज़ देती दिखाई दे रही हैं। फैन्स दोनों की तस्वीर देख कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है सो स्वीट तो वहीं दूसरे फैन ने कहा क्या अंदाज है।
ये भी पढ़े :- आलिया और रणबीर ने बच्चे आने की ख़ुशी में घर पर रखी पूजा, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर अपनी फिल्म विलेन 2 को लेकर जमकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। इससे पहले वे भूत पुलिस में नजर आए थे। अर्जुन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।