India Rise Special

हृदय रोगियों के लिए कारगर औषधि है अर्जुन छाल

अर्जुन छाल पेड़ की ऊपरी परत होती है जो कि अर्जुन नाम के पेड़ से मिलती है। मोटापा हो,रक्त संबंधी को बीमारी या फिर हृदय रोग, यह सभी के लिए एक कारगर औषधि है।

आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़ हैं जिनको बीमारियों के उपचार के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है, अर्जुन छाल भी कई बीमारियों को ठीक करने में काफी सहायक माना जाता है।अर्जुन के पेड़, फल, पत्‍तियों और जड़ों को कई बीमारियों को दूर करने के लिये प्रयोग करते हैं। आपको बता दें कि इनका कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं है।

हृदय के लिए है फायदेमंद:-

हृदय रोगियों के लिए खासकर अर्जुन छाल एक महत्वपूर्ण औषधि का काम करती है, उम्र के साथ- साथ या बीमारी के चलते हृदय की मांसपेशियां कमज़ोर होने लगती हैं जिसकी वजह से लोगों की दिक्कतें होने लगती हैं। इस छाल को पीसकर दूध के साथ एक चमच्च लेने पर काफ़ी आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित :-

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके लिपिड ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी घटाती हैं। इसके सेवन से रक्त प्रवाह का अवरोध दूर होता है। इसके लिए आपको एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर दो गिलास पानी में उबाले और आधा रह जाने पर सुबह-शाम खाली पेट पिएं।

सर्दी- खाँसी में असरदार:-

अगर आपको खांसी या सर्दी हो चुकी है और आप इससे परेशान है तो आपको इसके लिए अर्जुन के छाल का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी ये समस्या खत्म होगी।

मधुमेह में भी होता है इसका इस्तेमाल:-

अर्जुन की छाल के प्रयोग से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए अर्जुन की छाल को सूखे हुए जामुन के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें और इस चूर्ण को रोज रात में सोने से पहले ले। इससे आपके शरीर में इंसुलिन के बनने की प्रक्रिया भी सामान्य हो जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: