India Rise Special

क्या आप भी केले के पत्ते पर खाने के है शौकीन , तो जानिए इसके फायदे और नुकसान

साउथ इंडिया में लोग केले के पत्ते पर खाना खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस पत्ते पर रखकर खाने के कई फायदे होते हैं तो कुछ का मानना है कि केले के पत्ते पर खाना खाना पवित्र होता है। बजाए किसी धातु की प्लेट में खाना खाने के पत्ते पर खाना खाने को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि केले का पत्ते में इसके अवाला भी कई गुण होते हैं जो हमें फायदा देते हैं ? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।

 

 

एंटी ऑक्सीडेंट्स से है भरपूर

 

केले के पत्ते काफी साफ और हेल्दी होते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण ज्यादा होते हैं। इसके अलावा ये एपिगैलोकैटेचिन गैलेट से भरपूर होता है। इसमें फूड की इम्यूनिटी बढ़ाने की ताकत होती है। केले का पत्ता फूड को और भी पोषक बना देता है।

 

 

बैकटीरिया से रखता है दूर

 

ऐसा माना जाता है कि केले के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये बैक्टीरिया और रेगाणुओं से खाने को बचाता है। ये आपके खाने को फ्रेश रखता है। इसके अवाला ये फूड लाइफ को भी बढ़ा देता है।

 

 

तरीका क्या है ?

 

केले के पत्ते को तोड़कर इसे अच्छे से धो लें, इसके बाद इसे खाने की प्लेट के साइज में काट कर लागाएं। इसके ऊपर खाना सर्व करें, केले का पत्ता हमारे खाने को केमिकल से अवशोषित कर देता है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: