
क्या आपको भी तंग कर रही है हिचकियाँ, तो आजमाए ये आसान उपाय जल्द मिलेगा निजात
हमें जब भी हिचकियां आती हैं तब हुम यही समझते हैं की अरे कहीं कोई याद तो नहीं कर रहा है। दरअसल ऐसा नहीं होता है। हिचकी हमारे गले के कैनल में होती हैं। यह मांसपेशियों की अनैच्छिक क्रिया होती है या तो गले में कुछ फंस जाता है या फिर मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, तब हिचकियां आती हैं। वही हिचकियों की वजह मसालेदार खाना भी होता है।
ये भी पढ़े :- भीषण गर्मी से निजात दिलाएगे ये प्राणायाम, आज ही आजमाए
हिचकी दूर करने के उपाय
बर्फ का पानी पीने से
हिचकी आने पर धीरे-धीरे बर्फ का पानी पीना चाहिए। यह वेगस नर्व को उत्तेजित करता है और राहत प्रदान करता है। बर्फ का पानी पीने से कुछ ही समय में हिचकी बंद हो जाती है।
अपनी हथेली को दबाएं
अपने अंगूठे का उपयोग करते हुए, अपने दूसरे हाथ की हथेली पर दबाव डालें। सुनिश्चित करें कि दबाव बहुत तेज न हो।
चीनी खाएं से
चीनी खाने से आपकी कैलोरी बढ़ सकती है लेकिन यह हिचकी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। एक चम्मच चीनी को चबाएं या एक गिलास पानी में चीनी मिलाकर पीने से फायदा होता है.
ये भी पढ़े :- आयुर्वेद चिकित्सा का खजाना है दुब घास, जानिये इससे मिलने वाले फायदे
गुनगुना पानी पीने से
माना जाता है कि एक गिलास गुनगुना पानी पीने से हिचकी बंद हो जाती है। यह हिचकी बंद करने के लिए एक सामान्य घरेलू उपचार है। एक गिलास गर्म पानी को साफ रुमाल या तौलिये से कवर करें। फिर इसके जरिए धीरे-धीरे पानी पिएं। इससे काफी राहत मिलेगी।
बर्फ चूसने से
मध्यम आकार का बर्फ का एक टुकड़ा लें और इसे तब तक चूसें जब तक कि यह पिघलकर छोटा न हो जाए। इसके बाद बर्फ को गटक जाएं। इसके अलावा बर्फ के पानी से 30 सेकेंड तक गरारा करने पर भी हिचकी बंद हो जाती है।
नींबू चूसने से
नींबू का एक टुकड़ा ले और इस पर नमक डालकर चूसें। इसके बाद सादे पानी से मुंह साफ कर लें। इससे आपके दांत साइट्रिक एसिड के प्रभाव से बच जाएगा। यही नहीं, हिचकी से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी जीभ पर सिरके की एक छोटी सी बूंद का भी स्वाद ले सकते हैं।