
लखनऊ: अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक आज प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई। राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में पूरी हुई। आज की बैठक में कार्यकारिणी का गठन हुआ और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। नव चयनित प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल ने कहा कि 2 जुलाई को संस्थापक स्व सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती मनाई जाएगी।
दिल्ली की तिहाड़ जेल से अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आना होगा पंजाब, कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका
उन्होंने कहा आज हमारी पार्टी में बसपा, सपा, पीस पार्टी सहित तमाम छोटे दलों के नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की है। विधानसभा चुनाव के बाद कार्यकारिणी भंग हुई थी, अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी और संगठन मजबूत हो इसके लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।