
हिमाचल: किन्नौर में एक और बड़ा भूस्खलन , 40 लोग लापता
हिमाचल प्रदेश : किन्नौर नेगल साड़ी के पास सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर एचआरटीसी की एक बस, एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मलवा इतनी तेजी से आया कि चालक वाहन से बाहर की तरफ छटक गया। इस कारण उसकी जान भी बच पाई।
स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि चालक के अनुसार बस में 25 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि, चालक अभी भी सदमे की स्तिथि में है , उसे हल्की चोट आयी है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे में फिलहाल एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।
पत्थर के अभी भी पहाड़ से नीचे आने के कारण बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। माना जा रहा है कि लगभग 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
किन्नौर के डीसी और एसपी भी भूस्खलन स्थल की ओर के लिए रवाना हो गए है। ये जगह जिला मुख्यालय रिकांग पियो से लगभग 70 किमी दूर है। एसपी ने पुष्टि की कि भूस्खलन की खबर उन्हें मिली है।
सेना, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड की टीमों को मौके पर भेज दिया गया हैं। लैंड्सलिडे में फंसे वाहनों और लापता लोगों का विवरण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बचाव कार्य जारी हैं।
इससे पूर्व 25 जुलाई को सांगला-चितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास 11 लोगों को ले जा रहे एक टेंपो यात्री पर भारी पत्थर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।
ये भी पढ़े :- हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस ने किया विधानसभा से वाक आउट