![कल्याण सिंह](/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-21-at-10.19.04-PM-e1629622111778-696x392-1.jpeg)
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखें जायेंगे इन दो संस्थान के नाम, जानें यहां !
लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को सम्मान देने के लिए एक और कदम यूपी की योगी सरकार द्वारा बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा छह जिलों की मुख्य सड़कों के नामकरण के बाद राज्य सरकार के अन्य प्रतिष्ठान भी कल्याण सिंह के नाम पर कर रही है।
पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में यूपी के सीएम योगी की सरकार ने भारतीय राजनीति में दृढ़ता और पारदर्शिता के साथ अपने आदर्श और मूल्यों के लिए एक और बड़ा निर्णय लिया है। अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के नाम से लखनऊ के विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान को जाना जाएगा। इस संस्थान का उपयोग लखनऊ में कोविड हॉस्पिटल के तौर पर उपयोग किया गया। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि सीएम ने यह फैसला लिया है।
इसके साथ ही योगी सरकार ने बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम बदल कर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज किया गया है। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा में ही किया गया था। देश में आदर्श और मूल्यों की राजनीति करने वाले कुछ चुने हुए नेताओं में शामिल कल्याण सिंह एक थे। योगी सरकार ने उनके नाम पर इससे पहले छह जिलों में मुख्य सड़कों का नाम रखने का एलान किया था।
अयोध्या में रामलला मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग का नाम इसमें शामिल है। इसका प्रस्ताव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के साथ कल्याण सिंह के नाम अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, एटा और बुलंदशहर में एक-एक सड़क उनके नाम पर होगी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।