
प्रधानमंत्री के ऊपर नाराज जनता ने फेंका अंडा, वीडियो हो रहा वायरल
पुलिस ने अंडा फेकने वाले शख्स के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति आरोपी को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।
नेताओं के ऊपर नाराज जनता कई बार जूते, चप्पल, अंडे और सड़ी- गली सब्जियां फेंक चुकी हैं। ऐसा ही कुछ चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री एंड्रेज बाबिस के साथ हुआ है। वह लोगों के गुस्से का शिकार बने हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी किसी ने उन पर अंडा फेंककर मार दिया। खबरों के अनुसार, चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में यह घटना उस समय हुई जब प्रधानमंत्री एंड्रेज बाबिस बुक फेयर में अपनी नई पुस्तक का लोकार्पण करने और चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता ज़्डेनेक चालुपा ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक ने प्रधानमंत्री पर अंडा फेका था। इस शख्स ने अचानक पीएम पर अंडा फेंका, जो उनके सीने पर जाकर लगा। इसके बाद प्रधानमंत्री बाबिस की सुरक्षा टीम उन्हें वहां से निकालकर पास के एक कैफे में लेकर चली गई। पुलिस ने अंडा फेकने वाले शख्स के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति आरोपी को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।
बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत में ही कुछ लोगों ने आयोजन स्थल पर क्रास के निशान पेंट किए थ। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वही सरकार का विरोध करने वालों का कहना है कि चेक रिपब्लिक में कोरोना वायरस से मारे गए लोगों की याद में क्रॉस बनाया गया था।
Moment, kdy dostal Andrej Babiš vajíčkem.
Zdroj: Facebook dezinformátora, odpírače roušek a očkování Patrika Tušla. pic.twitter.com/KEr4Wb6VfN
— Vojtěch Gibiš (@VojtechGibis) August 7, 2021
यह भी पढ़ें– अनुपम श्याम ने दुनिया को कहा अलविदा, निभा चुके हैं दमदार किरदार