IndiaIndia - World

पश्चिम बंगाल – असम सीमा पर हुई दर्दनाक हादसे से गुस्साए लोगों ने पुलिस बूथ पर तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों की आगजनी

पश्चिम बंगाल-असम सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे गुस्साए लोगों ने एक पुलिस बूथ में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह घटना पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों की सीमा पर भांगा पकरी में असम के साथ लगी राज्य की सीमा पर हुई है।

पुलिस बूथ के सामने दुर्घटना होने से गुस्साए लोग…

अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस बूथ के सामने एक एक स्थानीय युवक के साथ दुर्घटना हो गई। वहीं इस दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने पुलिस बूथ में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। दरअसल दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस बूथ का इस्तेमाल नाका जांच के लिए किया जाता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग को भी किया बंद…

स्थानीय लोगों ने विरोध में दोनों राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया। जिससे देर रात महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: