India Rise Special

नाराज़गी और ख़ुशी दोनों ही श्रद्धालुओं के चेहरों पर, पढ़ें पूरी ख़बर

'जय-जय यमुना मैया' के जयकारों से साथ आगे बढ़े यात्री

उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर बढ़ने लगी है श्रद्धालुओं की आवाजाही। जिससे यात्रा से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक लौट रही है। बता दें यमुनोत्री घाटी में शुक्रवार की सुबह से बारिश थमी हुई थी। धाम के अंतिम प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी पुलिस चौकी के पास SOP की प्रक्रिया का पालन कर यात्रियों को भेजा जा रहा है। नाराज़गी और ख़ुशी दोनों ही श्रद्धालुओं के चेहरों पर|

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/chief-minister-arrived-on-surprise-inspection-took-stock-of-facilities/

गौरतलब यमुनोत्रीधाम की ओर श्रद्वालु ‘जय-जय यमुना मैया’ के जयकारों से साथ बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से श्रद्वालुओं की आवाजाही में बढ़ोत्तरी के चलते यात्रा से जुडे़ लोगों के चेहरों पर ख़ुशी दिख रही है।

यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ही 400 यात्रियों का आंकड़ा पूरा हो गया। कई यात्रियों ने पुलिस प्रशासन से यमुनोत्री जाने की गुहार लगाई वहीं कई ने 400 यात्री की संख्या सीमित करने वाले सरकारी फरमान पर नाराज़गी व्यक्त की।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: