
बॉलीवुड के मोगैंबो की बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस ने उन्हें किया याद
Mumbai: बॉलीवुड (Bollywood) के हीरो का नाम और काम तो दर्शक के जेहन में अक्सर रहता हैं। लेकिन बहुत कम कलाकार ऐसे होते है जिनके विलेन वाले किरदार को भी दर्शक सालों साल याद रखते हैं। उन में से ही एक थे हमारे अमरीश पुरी जी (Amrish Puri)। आज उनके जन्मदिन के मौके पर दर्शक वापस से उन्हें याद कर उनके बारे में सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।
दरअसल बॉलीवुड में मोगैम्बो (Mogambo) कहे जाने वाले अमरीश पुरी ने अपने निगेटिव किरदार से ही सबको इतना आक्रशित कर दिया था कि बड़े-बड़े हीरो भी उनके सामने फिके नज़र आते है।उन्होंने अपने निगेटिव किरदार के जरिए ही खूब शौहरत हासिल की।
बॉलीवुड के शानदार विलेन में से एक थे अमरीश पुरी
आपको बता दें कि अमरीश पुरी बॉलीवुड के उन शानदार विलेन (Villan) में शामिल रहे हैं जिनके दम पर फिल्में हिट हो जाया करती थीं। जिनके हर एक डायलॉग पर थियेटर में बैठे लोगों के रोंगटे खड़े हो जाया करते थे। ये उनकी दमदार आवाज और उनकी शख्सियत का ही जादू था कि उस दौर में लोग थियेटर में उनके दमदार डायलॉग को सुनने जाया करते थे। आज बेशक अमरीश पुरी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए सभी किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
ट्विटर पर #AmrishPuri कर रहा ट्रेंड
तो वहीं आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। अगर वो आज जिंदा होते तो आज वो अपना 89वां जन्मदिन मना रहे होते। ऐसे में उनकी 89वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। ट्विटर (Twitter) पर आज #AmrishPuri ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स उनके फिल्म, उनके डायलॉग और उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।