
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान और रैलियों का सिलसिला दिन पर दिन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आज लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्मल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की साझा रैली को संबोधित करेंगे। निषाद पार्टी की रैली’ सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली’ का नाम दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केंद्री गृहमंत्री मंत्री अमित शाह आज लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में दोपहर 1:00 बजे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रैली को शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य था दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से भाजपा ने गठबंधन किया है। इतना नहीं भाजपा का निषाद पार्टी से 2019 लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है। वहीं दिल्ली के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 5:00 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में सहकार भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।