अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ किया बड़ी कार्रवाई का इंतजाम
तालिबान के हमले अफगानिस्तान में तेज होते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के शहरों की ओर बढ़ रहे तालिबानी आतंकियों को निशाना बनाया है। अमेरिका ने B-52 बॉम्बर्स और स्पेक्टर गनशिप देने के आदेश दिए हैं।
2001 में तालिबान को सत्ता से उखाड़ फेंकने में बोइंग B-52 की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है। खबरों के मुताबिक, B-52 विमान कतर के एक एयरबेस से अफगानिस्तान के लिए उड़ान भर रहे हैं। ये विमान हेलमंद प्रदेश के कंधार, हेरात और लश्कर गाह के इलाकों को निशाना बना रहे हैं। अभी तक अमेरिका या अफगान सेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट के मुताबिक 6 अगस्त तक अफगानिस्तान के 218 जिले तालिबान के कब्जे में हैं। वहीं अफगानिस्तान सरकार का 120 जिलों पर नियंत्रण है। 99 जिलों में तालिबान और अफगानिस्तान सेना के बीच लड़ाई जारी है। स्ट्रेटजिक बॉम्बर ने पहली दफा 1950 के दशक में उड़ान भरी थी।
इसके साथ ही 70,000 पेलोड और 12,875 किलोमीटर से अधिक रेंज को लेकर मौजूदा वक्त में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे AC-130 स्पेक्टर गनशिप का सपोर्ट हासिल है जो 25 मिमी गैटलिंग गन, 40 मिमी बोफोर्स तोप और 105 मिमी एम 102 तोप से लैस है जो हवा से सटीक निशाना लगा सकते हैं।