TrendingUttar Pradesh

संगठनों की सभी जायज मांगों को जरूर माना जाएगा: ब्रजेश पाठक

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनन्द प्रताप सिंह ने संविदा कार्मिकों के ट्रांसफर, दुर्घटना बीमा, वेतन का पुनर्निधारण,

लखनऊ। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(nchp) कर्मचारी संघ व रेफ्रिजरेटर मेकेनिक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(brajeshpathak) ने कहा है कि इन संगठनों की सभी जायज मांगों को जरूर माना जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी किसी भी सरकार का सबसे बड़ा अंग होते हैं। इनकी मांगों को प्राथमिकता से मानना हमारी सरकार की कोशिश रहती है।

IPL 2022: गुजरात ने CSK को दी मात, पॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर GT

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी व पुरवा विधायक अनिल सिंह भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। इसी क्रम में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महानिदेशक डॉ वेद प्रकाश, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एन डी द्विवेदी  ने भी भाग लिया।

रोज सुबह बिना ब्रश किये पानी पीने के जानिए फायदे

 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनन्द प्रताप सिंह ने संविदा कार्मिकों के ट्रांसफर, दुर्घटना बीमा, वेतन का पुनर्निधारण, चाइल्ड केयर लीव, सेवा नियमावली बनाने और कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग रखी तो रेफ्रिजरेटर मेकेनिक कर्मचारी वेलफेयर असोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कश्यप ने नियमित पदों पर समायोजन व पद  नाम परिवर्तन की मांग रखी। कार्यक्रम में सुदीप शुक्ला, किशन वर्मा, अरविंद कुमार, अभय त्रिपाठी, जावेद खान और संघ के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों ने भी शिरकत की।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: