अलीगढ : मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, DM, SSP ने किया घटनास्थल का लिया जायजा
अलीगढ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना रोरोवार में गुरुवार को एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तकरीबन 50 लोगों तबियत बुरी तरह से बिगड़ गयी। हादसे की चपेट में आए सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल भर्ती कराए गए लोगों की हालत में सुधार हुआ हैं। गैस रिसाव की खबर मिलते ही जिला प्रशासन चौकस हो गया। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह(Indra Vikram Singh)और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
जिलाधिकारी ने किया घटनास्थल का लिया जायजा
जानकारी के मुताबिक अमोनिया गैस रिसाव के चलते वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में समस्या आ रही थी। प्रभावित लोगों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभावितों में ज्यादातर महिलाएं हैं। सभी प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। किसी की मौत की खबर नहीं है। प्रभावित लोगों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। सभी लोग होश में आ गए हैं।