
अक्षरा सिंह ने किए बिग बॉस शो से जुड़े कई खुलासे, संडे के वार में हुई आउट
बिग बॉस के हर सीजन में कंट्रोवर्सी के साथ एक और बात का हल्ला बड़े जोरों से होता है। वो बात है कुछ और नहीं बल्कि शो के स्क्रिप्टेड होने की है। एक बार फिर शो के ही एक कंटेस्टेंट ने शो के स्क्रिप्टेड होने की बात कही हैं और वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं अक्षरा सिंह हैं। हाल ही में अक्षरा शो से एलिमिनेट हुई हैं।
उन्होंने बाहर आते ही ये खुलासा किया है। अक्षरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ये बात कहते सुना जा सकता है। उन्होंने शो के होस्ट करण जौहर पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है। संडे का वार में बिग बॉस ओटीटी में डबल एलिमिनेशन हुआ था। इस एलिमिनेशन में अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा का शो से आउट हो गए।
मिलिंद और अक्षरा का नॉमिनेशन दिव्या अग्रवाल के साथ हुआ था। अक्षरा के बाहर आते ही कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। संडे का वार में अक्षरा से ऑडियंस ने सवाल पूछे थे। अक्षरा वीडियो में कहती नजर आईं, जिन लोगों को दर्शक बनाकर सवाल पूछवाया गया, वे टीम के ही लोग हैं। वो कोई ऑडियंस नहीं थी। उन सभी लोगों के चेहरे जाने-पहचाने थे।
एक और वीडियो अक्षरा जवाब दे रही हैं कि करण जौहर बायस्ड है, बायस्ड है डिसीजन जो है बायस्ड है। अक्सर उन्होंन वीकेंड के वार पर देखा है कि सबसे ज्यादा एक्सपोजर शमिताजी को मिलता था। उनकी बातों और बिहेवियर से ऐसा लगता था कि ये चार लोग शो के एंड तक जाने वाले हैं। इन 4 लोगों में अक्षरा ने शमिता और राकेश का नाम लिया।
यह भी पढ़ें- पंजशीर प्रांत पर तालिबान की हूकुमत, गवर्नर ऑफिस समेत कई जगह फहराया अपना झंडा