PoliticsTrending

अखिलेश यादव ने भगवान परशुराम की मूर्ति का किया अनावरण

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां बदलाव होना चाहिए वह पूरी तरह ठप दिखाई दे रहा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव सत्ता पाने के लिए पुरजोर से लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दसवीं चरण की विजय रथ यात्रा का शुभारंभ किया। अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ शहर की 2 विधानसभा सीटों को लेकर रथयात्रा लेकर निकले। दसवीं चरण की यात्रा आज राजधानी के एससीएल से शुरू हुई। इस दौरान अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं में जोरदार स्वागत किया और वही कई जगह सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

आपको बता दें कि दसवीं चरण की विजय यात्रा लेकर शहर में निकले अखिलेश यादव ने मोहरा कला गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया। बता दें कि मंदिर में भगवान परशुराम का 68 फीट ऊंचा फसा है वही भगवान परशुराम के मंदिर आवरण पर 551 वेदपाठक मंत्रोचार कर रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा नया वर्ष तारीख बदलने से आया है हमें उम्मीद है इस नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होगा। संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान व्यापारी तथा अन्य प्रत्येक वर्ग उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहता है।

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां बदलाव होना चाहिए वह पूरी तरह ठप दिखाई दे रहा है। 4 साल से ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश की जनता को दुख तकलीफ परेशानी झेलनी पड़ी है लेकिन अब नए वर्ष में बदलाव के साथ इन सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि जहां नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिला इतना ही नहीं उन्होंने जैन समाज को लेकर भी कहा कि जैन समाज अल्पसंख्यक है आर्य समाज मेहनती है इस समाज का शोषण किया जा रहा है और छापे की कार्रवाई भी इसी शोषण का एक हिस्सा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 में सत्ता परिवर्तन और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश का विकास किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: