अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, कहा- ‘छत-फाड़ विकास’ का नमूना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग बस में छतरी लगाकर बैठे हैं, क्योंकि बस की छत से पानी टपक रहा है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा है कि ये है भाजपा सरकार में ‘छत-फाड़ विकास’ का नमूना। भाजपा के राज में बस की छत के नीचे छतरी, विकास की बारिश में भीगे यात्री, भीगे गठरी!
इस वीडियो में देख सकते हैं कि बस भरी हुई है। एक सीट पर दो लोग छतरी लेकर बैठे हुए हैं। बस में कई जगहों से पानी टपक रहा है। इस वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने बस में शॉर्ट सर्किट के खतरे की संभावना जताई तो कुछ लोग सरकार को इस बुरी हालत के लिए कोस रहे हैं।
बता दें कि अखिलेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह ट्विटर के माध्यम से भाजपा सरकार की मिट्टी पलीद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले भी वह कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं, जिसमें सरकार की उन्होंने जमकर धज्जियां उड़ाई हैं।
कुछ दिनों पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लोग बस का इंतजार कर रहे हैं। एक महिला बच्चे को खिड़की से पकड़ा रही है, दूसरी तस्वीर में वह खिड़की से बस के भीतर जाने की कोशिश कर रही है। इसी तरह की कई तस्वीरों के जरिए वो लोगों का मनोरंजन और सरकार पर कीचड़ उछालते रहते हैं।
ये है भाजपा सरकार में ‘छत-फाड़ विकास’ का नमूना…
भाजपा के राज में बस की छत के नीचे छतरी
विकास की बारिश में भीगे यात्री, भीगे गठरी!#नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/g2mAIhxWhp— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 26, 2021
यह भी पढ़ें-