![अखिलेश यादव ने BJP को बताया झूठी पार्टी, बोले- 2024 में ट्विन टावर की तरह ढह जाएगी](/wp-content/uploads/2022/08/abhi.jpg)
अखिलेश यादव ने BJP को बताया झूठी पार्टी, बोले- 2024 में ट्विन टावर की तरह ढह जाएगी
सपा सुप्रीमो ने किया "भागीदारी का संघर्ष" पुस्तक का विमोचन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में “भागीदारी का संघर्ष” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक कमल किशोर कठेरिया द्वारा लिखी गई है, जिसके लिए अखिलेश ने उन्हें धन्यवाद दिया।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि ये सच है कि कोई देश ऐसा नहीं है, जंहा इतना भेदभाव होता है। जब हम अमृत महोत्सव मना रहे थे, उस दिन एक खबर आई कि एक बच्चे को इसलिए मार दिया कि उनसे बाल्टी में पानी पी लिया। उन्होंने कहा कि धर्म बदल जाता है, लेकिन जाति नहीं बदली।
बीजेपी पर साधा निशाना
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि लड़ाई बहुत लंबी है क्योंकि कि वह बहुत ताकतवर लोग हैं। उनके पास देश की सभी एजेंसिया हैं। हमने घोषणा पत्र में कहा था कि जाति जनगणना हम कराएंगे। आगे जब भी हमारी सरकार आएगी तो हम जाति जनगणना कराएंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से झूठी पार्टी कोई नहीं है। ट्विन टावर की तरह दोनों डिप्टी सीएम ट्विन हैं। ये दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर की तरह निकल कर बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में ट्विन टावर की तरह ये सरकार भी चली जाएगी।