PoliticsUttar Pradesh

सपा का ‘जन-मन विजय अभियान’, कार्यकर्ताओं से अखिलेश बोले- सुनिश्चित करें सफलता

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करना चाहती है।

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि, इस बार बूथ पर भाजपा की बुरी नजर लगी है। इसलिए युवा शक्ति एवं जाग्रत जनता उत्तर प्रदेश में अब हर बूथ पर जन जागरण करते हुए सपा के सिद्धांतों और काम के आधार पर ‘जन-मन विजय अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करके लोकतांत्रिक क्रांति के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से रहें सावधान

अखिलेश यादव ने कहा, कल्याणकारी राज्य की अवधारणा में जनता के साथ न्याय होता है, लेकिन भाजपा राज में अराजकता का साम्राज्य है। लोकतंत्र के इस उत्सव की पवित्रता को बचाने के कार्य में जहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना है तो वहीं भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा। पार्टी इस संबंध में पुख्ता रणनीति बना रही है, जिससे भाजपा जनता को धोखा न दे सके।

पूर्व सीएम ने कहा, भाजपा के झूठे प्रचार में विज्ञापनों की स्थिति इतनी डरावनी है कि समाजवादी सरकार के विकास के कामों को तो भाजपा अपने कामों में गिनाती रही है। मगर, आश्चर्य तो यह है कि पश्चिमी बंगाल के फ्लाईओवर को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के चित्र के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। जहां भी अच्छा काम हुआ तो भाजपा को उसे अपना बताने में कोई संकोच नहीं है।

22 में बनानी है सपा सरकार: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना समय गवाएं अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं। इस कार्य में कोई कोताही न हो। बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता यह न भूलें कि दोबारा उन्हें ऐसा अवसर मिलने वाला नहीं है। उन्हें मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर ध्यान देना है। सबका सहयोग लें और सबका सम्मान करें। 2022 में हर हाल में सपा को विजयी बनाना है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: