
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे अखिलेश, कहा- पिछड़ों से सौतेला व्यवहार करती है BJP
अखिलेश सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पुलिस भर्ती का रिजल्ट बदल दिया था।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नियाज कई अहम मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पुलिस भर्ती का रिजल्ट बदल दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने के बाद नेताओं की आत्मा मर जाती है। सरकार लगातार भेदभाव कर रही है आवश्यकता पड़ी तो सपा सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी।
पिछड़ों से सौतेला व्यवहार करती है बीजेपी- अखिलेश
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह पिछड़ी जातियों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कि कहा कि जहां भी पिछड़ों की हक की बात या उनके हितों की बात आती है वहां पर सरकार उनके साथ हमेशा धोखा देती है। चाहे निकाय चुनाव में आरक्षण का मुद्दा हो, या विधानसभा के दौरान टिकटों का बंटवारा हो भाजपा कभी भी पूछो का हित नहीं चाहती और यही कारण है कि सरकार लगाता प्रदेश के पिछड़ों दलितों का अधिकार मार रही है।