PoliticsTrending

अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों की बर्बादी से उपजती अराजकता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि, ऐसा न हो कि, एक वर्ग की आबादी बढ़ने की रफ्तार इतनी ज्यादा

लखनऊ: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीएम योगी के दिए गए बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, अराजकता आबादी से नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों की बर्बादी से उपजती है।
आपको बता दें कि, 11 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि, ऐसा न हो कि, एक वर्ग की आबादी बढ़ने की रफ्तार इतनी ज्यादा हो कि, उससे अराजकता का खतरा पैदा हो जाए। इसके साथ ही मूल निवासी की आबादी जागरूकता के प्रयासों से नियंत्रित कर दिया जाए।
वहीं जनसंख्या बढ़ोतरी को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, लगातार बढ़ रही जनसंख्या से चुनौतियां सामने आएंगी। क्योंकि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। ऐसे में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: