PoliticsTrending

अखिलेश का BJP पर हमला, कहा सपा के झंडे से डरते हैं भाजपाई

समाजवादी पार्टी के झंडे में कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना शामिल

लखनऊ: प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 2 माह का समय शेष बचा है। ऐसे समय में आप राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का झंडा क्रांति का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी के झंडे से डरते हैं तभी भाजपाई आवाज अच्छी है टिप्पणी करते रहते हैं लाल झंडा परिवर्तन का संकेत है समाजवादी पार्टी के झंडे में कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना शामिल है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपने जन्म काल से ही यथास्थिति वाद की पोषण रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से परिवर्तन की आशा नहीं की जा सकती क्योंकि वह अपने ही राजनीतिक संकीर्णता के कारण कुंठित हो गई है।

समाजवादी पार्टी के झंडे लगाओ अभियान की समाप्ति को लेकर उन्होंने कहा कि अभियान भाजपा के झूठ फरेब से जनता को जागरूक करने और समाजवादी नीतियों से लोगों को परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसी के चलते पार्टी के तोरा 10 जोशी झंडा लगाओ अभियान का कार्यक्रम किया गया इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं समर्थकों और शुभचिंतकों ने 1000000 घरों में झंडे लगाए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: