लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। इसी क्रम में आज एक बार फिर अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराध प्रदेश में कहर बरपा रहे हैं।
आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश अराजकता की गिरफ्त में है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय बुलडोजर का स्टेरिंग लिए विपक्षियों के पीछे घूमने जबकि सत्ता संरक्षित अपराधिक कहर बरपा रहे हैं। वहीं महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर करना भाजपा के बस की बात नहीं रह गई।
अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने और सरकार गठन के बाद से 15 दिन का आठवां जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि अब तक 6 कारोबारियों की लूट की घटना हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीरो टॉलरेंस की नीति केवल लोक भवन या मुख्यमंत्री आवास तक ही सीमित है। अपराधी बेफिक्र होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और वही बेखौफ बदमाश कारोबारियों को गोली मारकर जोरों से भरे बैग लूट रहे हैं।