PoliticsTrending

अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- कानून और संविधान न मानने वाले आज सत्ता में

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय पण्डित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आज पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी(samajwadi party) के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह(VINOD Kumar singh) उर्फ पण्डित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। सपा(SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय पण्डित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय,(mata prasad pandey)  प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल(naresh uttam), राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, योगेश प्रताप सिंह, स्वर्गीय पण्डित सिंह के भतीजे गोण्डा से पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, पण्डित सिंह के अनुज महेश सिंह, नरेन्द्र सिंह पुत्र डॉ0 अभिषेक सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय मजदूर मंच के पदाधिकारियों ने की सीएम योगी से मुलाकात, रखी मुख्य मांगे….

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव(akhilesh yadav) ने कहा कि स्वर्गीय पण्डित सिंह जी समाजवादी पार्टी के बहादुर और समर्पित नेता थे। वह ऐसे नेता थे जिन पर 100 फीसदी भरोसा किया जाता था। वह कार्यकर्ताओं के लिए लड़ने और कभी पीछे न हटने वाले नेता थे। पण्डित सिंह कोई भी फैसला लेते थे तो हमेशा पार्टी लीडरशिप को भरोसे में लेकर करते थे। आगे उन्होंने कहा विधान सभा 2022 के चुनाव परिणाम पर जनता भरोसा नहीं कर पा रही है। जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुत वोट दिये। समाजवादी पार्टी को जनता ने जिताया लेकिन सिस्टम ने भाजपा को जिताया है। समाजवादी पार्टी फिर उसी तरह से अन्याय के विरूद्ध लड़ेगी। भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ गयी हैं बुनियादी सवाल आज भी वही है। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों के साथ अन्याय जारी है।

यूपी: ललितपुर, चंदौली घटना को लेकर AAP ने किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की उठाई मांग

भाजपा पर हमलावर होते हुए सपा मुखिया ने कहा कि कानून और संविधान न मानने वाले आज सत्ता में हैं। आज वही दिखाई दे रहा है। इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी लोग नहीं खड़े हुए तो अन्याय और बढेगा। समाजवादी पार्टी के लोगों को इस अन्याय, अत्याचार के मुकाबले के लिए खड़ा होना ही होगा। भाजपा सरकार आंकड़ों को छिपाती है। अब तो कोरोना से हुई मौत के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू. एच. ओ.) ने दुनिया में कोरोना से हुई मौतों के जो आंकड़े जारी किये है। उसमें सबसे ज्यादा मौते भारत में हुई हैं। भारत सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही है। समाजवादियों ने देखा था कि किस तरह से उत्तर प्रदेश में मौतों का सिलसिला जारी था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: